बस्ती में दलित नेता की पिटाई पर विरोध प्रदर्शन:चौकी इंचार्ज को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश बस्ती में भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरके आरतियन की पिटाई के विरोध में कई सामाजिक संगठनों ने बड़ेबन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एसओ लालगंज द्वारा दलित नेता आरके आरतियन का मुंह दबाने की घटना से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
प्रदर्शनकारियों ने सिविल लाइन चौकी इंचार्ज पर संदिग्ध भूमिका का आरोप लगाते हुए उनकी तत्काल बर्खास्तगी की मांग की। साथ ही लालगंज क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ हुई घटना में पुलिस की कार्यवाही पर भी सवाल उठाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में समाजवादी बाबा साहब आम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष रितिक कुमार, राम कुमार, अजय, सुनील, समर, सरिता और वृद्धेश राना सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। उनका कहना था कि दलित समाज के नेताओं और गरीबों की आवाज दबाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशित https://www.bhaskar.com/local/utta किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|









