खागा में दलित युवक से मारपीट:बाइक छूने पर आरोपी ने की पिटाई, जातिसूचक टिप्पणी का भी आरोप
फतेहपुर के खागा नगर में एक दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। नवीन बस स्टॉप के पास बैरागी पुरवा निवासी कृष्णा पटेल और उसके साथियों ने साइकिल से जा रहे आदित्य कुमार को रोका। आरोपियों ने युवक की पिटाई कर दी। इस हमले में पीड़ित का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया।
पीड़ित आदित्य ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि मंगलवार को हनुमान मंदिर जाते समय उनकी बाइक कृष्णा पटेल की बाइक से छू गई थी। इसी बात पर कृष्णा और उसके साथियों ने हमला किया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसका अपमान भी किया।
खागा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। घायल युवक को हरदो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशित https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|त









