दलित महिला ने हैंडपंप छूआ, युवक ने लाठी से पीटा:पानी भरने गई थी, लोग वीडियो बनाते रहे; पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र के भुजपुरा गांव में सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर एक दलित महिला पर हमला किया गया। दिल्ली से राखी बांधने आई फूला पासवान हैंडपंप से पानी भर रही थी। इस दौरान गांव का भूरा यादव वहां पहुंचा। उसने महिला को जाति सूचक गालियां दीं और पानी भरने से रोका।
जब महिला ने पानी भरने का प्रयास किया तो आरोपी ने कांटों वाले डंडे से हमला कर दिया। महिला घायल होकर जमीन पर गिर गई। घटना का वीडियो सामने आया है।पीड़िता ने बताया कि गांव में पानी की सुविधा नहीं है। इसलिए वह हैंडपंप से पानी लेने गई थी। उन्होंने महोबकंठ थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सौजन्य : दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.bhaskar.com/local/uttar-prade प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









