नोएडा में टला झालावाड़ जैसा हादसा, क्लासरूम की छत गिरने से छात्र घायल, केंद्रीय विद्यालय में हड़कंप
नोएडा के केंद्रीय विद्यालय के क्लास में छत की प्लास्टर गिरने से हादसा हो गया। क्लासरूम में बैठे बच्चे पर प्लास्टर गिरा। इस घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्कूल प्रशासन ने पुलिस को इस बारे में कोई सूचना नहीं दी।
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में केंद्रीय विद्यालय में राजस्थान के झालावाड़ जैसा हादसा हुआ है। यहां केंद्रीय विद्यालय के क्लास में छत की प्लास्टर गिरने से हादसा हो गया। क्लासरूम में बैठे बच्चे पर प्लास्टर गिरा। इस घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्कूल प्रशासन ने पुलिस को इस बारे में कोई सूचना नहीं दी। अब घटना की तस्वीरें सामने आई हैं।
नोएडा के सेक्टर-24 पुलिस थाना इलाके में स्थित केंद्रीय विद्यालय में हादसे का मामला है। जानकारी के अनुसार यह हादसा दो दिन पहले हुआ लेकिन स्कूल प्रशासन की तरफ से पुलिस को इसके बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। आज घटना सामने आई है। प्लास्टर गिरने से एक बच्चा घायल हो गया, जिसका कंधा डिस्लोकेट होने की खबर है।
सौजन्य :नवभारत टाइम्स
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://navbharattimes.indiatimes.com/ प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









