मिश्रवलिया में दलित परिवार पर हमला:कोर्ट के आदेश पर 7 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रवलिया में एक दलित परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता सुनीता देवी ने कोर्ट में दी गई शिकायत में बताया कि उनके परिवार का गांव के कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। अनुसूचित जाति का होने के कारण उनके परिवार को लगातार परेशान किया जाता था।
29 मई को बृजेश, संदीप और दीपक समेत चार अज्ञात लोग लाठी-डंडों के साथ उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने उनके वृद्ध ससुर मुन्नीलाल और बच्चों को जातिसूचक शब्दों से गालियां दीं। जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। घर के बर्तन तोड़े और कुछ बर्तन साथ ले गए।
निचलौल थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि बृजेश, संदीप और दीपक सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.bhaskar.com/local/haryana/hisar/n प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









