दलित परिवार पर दबंगों का कहर:गोंडा में महिलाओं से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी; पुलिस जांच शुरू
गोंडा के थाना धानेपुर क्षेत्र के दूल्हापुर बनकट गांव में एक दलित परिवार दबंगों के उत्पीड़न का शिकार हो रहा है। आबादी की जमीन पर पन्नी और त्रिपाल में रह रहे लबकुश के परिवार को चन्दन, राजन और कल्लू लगातार परेशान कर रहे हैं।
27 जून को लबकुश की पत्नी जब घास काट रही थी, तब आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। महिला ने किसी तरह खुद को बचाया और घर पहुंचकर अपनी सास को घटना की जानकारी दी। सास जब आरोपियों के घर शिकायत करने गईं, तो उन्होंने उनकी पिटाई कर दी।
लबकुश ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि थाने में सूचना देने के बावजूद न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं। सास के अनुसार आरोपी उन्हें तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।
थाना अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर ली गई है। बीट प्रभारी को विवाद की जड़ और आरोपों की जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar-प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









