सुल्तानपुर में दबंगों ने रास्ते में किया कब्जा:दलितों की बस्ती के निकलने का एकमात्र रास्ता, डीएम से की शिकायत
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सभा ओदरा में दलित परिवारों की बस्ती तक जाने का एकमात्र रास्ता कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, गाटा संख्या 1356 और 1410 उनकी बस्ती तक जाने का रास्ता है। यह जमीन चकबंदी प्रक्रिया में रास्ते के खाते में दर्ज है। चकबंदी 2022 के अंत में पूरी हो चुकी है। मुसीब अहमद और मुजीब अहमद ने इस रास्ते पर अवैध कब्जा कर रखा है।
प्रधान ने नहीं की कार्रवाई 2 जून को राजस्व और पुलिस टीम ने रास्ते को कब्जा मुक्त कराया था। ग्राम प्रधान को मिट्टी भराई का काम कराने के लिए कहा गया था। लेकिन आरोपियों से रिश्तेदारी के कारण प्रधान ने कोई कार्रवाई नहीं की।पीड़ितों का कहना है कि मुसीब अहमद थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। वह अक्सर बस्ती वालों को परेशान करता है।
डीएम से मिलकर की शिकायत आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में कई मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में उन्होंने ट्रैक्टर से जोतकर रास्ते की जमीन को अपने खेत में मिला लिया। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां दीं। अशोक कुमार, रीता, धनाऊ, सावित्री, सीमा समेत कई ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
सौजन्य : दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/s प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









