दबंगों ने दलित युवक को लाठी-डंडों से पीटा:प्रयागराज में बेहोश होने तक की पिटाई, तीन के खिलाफ केस दर्ज
प्रयागराज के मंडा थाना क्षेत्र में एक दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। टिकरी नहर के पास सुबह करीब 8 बजे यह घटना हुई। पीड़ित लाला पासी ने बताया कि वह सुबह नहर की तरफ घूमने गया था।
तीन दबंगों ने बिना किसी कारण के उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। पीड़ित के बेहोश होकर गिरने के बाद आरोपी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
होश में आने के बाद पीड़ित ने पुलिस को नामजद शिकायत दी। पुलिस ने सुशील सिंह, बउ यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मंडा थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.bhaskar.com/local/uttar-prad प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









