मुजफ्फरनगर: ग्राम प्रधान ने रोका तालाब किनारे उपले बनाना, डीएम कार्यालय पहुंचीं दलित महिलाएं
मुजफ्फरनगर। थाना छपार क्षेत्र के गांव कासमपुरा की दलित महिलाएं सोमवार को बसपा नेता उपकार बावरा के नेतृत्व में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मिलने डीएम कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने शिकायत की कि ग्राम प्रधान द्वारा तालाब के किनारे गोबर से उपले बनाने से उन्हें रोका जा रहा है, जिससे उनके समक्ष चूल्हा जलाने के लिए ईंधन का संकट खड़ा हो गया है।
महिलाओं ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि वे तालाब के किनारे पर वर्षों से उपले बनाकर अपने घरों में खाना पकाने के लिए ईंधन के रूप में उपयोग करती रही हैं। लेकिन अब ग्राम प्रधान ने तालाब में जानबूझकर अधिक पानी भरवा दिया है, ताकि वहां उपले बनाना असंभव हो जाए।
सौजन्य :रॉयल बुलेटिन
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://royalbulletin.in/complaints-froपर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









