जलेसर में दलित महिलाओं पर हमला:ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे का विरोध करने जिला पंचायत सदस्य ने लाठी-डंडों से पीटा
एटा के जलेसर में ग्राम अरबगढ़ में जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव और उनके साथियों ने एससी समुदाय की महिलाओं पर हमला किया। यह घटना ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर हुई।
इस भूमि पर काली माता, दुर्गा माता, हनुमान जी और भोले बाबा की मूर्तियां स्थापित हैं। आशा देवी और अन्य महिलाओं ने जब भूमि पर ईंट डालने का विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमले में मंजू देवी, सर्वेश देवी, रेशमा देवी, रजनी कुमारी और आशा देवी घायल हुईं। मंजू देवी को गंभीर चोटों के कारण एटा के रानी अवंतीबाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित आशा देवी ने कोतवाली जलेसर में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमला जान से मारने की नीयत से किया गया।
पुलिस ने मुकेश यादव और उनके साथियों के खिलाफ एससी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से गांव में डर का माहौल है।
सौजन्य : दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar-pr पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









