सीतापुर में दलित महिला से मारपीट:घर में घुसकर मां और उसके बेटे को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
सीतापुर के थाना खैराबाद क्षेत्र के शेख सराय मोहल्ले में एक दलित महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला सुशीला अपने बेटे के साथ घर में अकेली थी। आरोपी नूरजहां और साबिर ने पहले उसके बेटे को दुकान तक दौड़ाया। जब मां अपने बेटे को बचाने पहुंची, तो आरोपियों ने घर में घुसकर दोनों को लाठी-डंडों से पीटा।
मारपीट में सुशीला के सिर पर चोट आई है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि इससे पहले भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की है, जिसका मुकदमा अभी चल रहा है। सुशीला ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.bhaskar.com/local/uttar पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









