बुलंदशहर में थार से दलितों को रौंदने का मामला, एक महिला की हुई मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार, थार भी जब्त
बुलंदशहर – यूपी के बुलंदशहर में एससी समाज के लोगों को थार गाड़ी से कुचलने की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, दिल को दहला देने वाली घटना जिले के गांव सुनहेरा की है, जहां 21 अप्रैल की रात को मामूली कहासुनी के बाद इलाके के ही दबंग युवकों ने दलित परिवार के लोगों पर थार गाड़ी चढ़ा दी थी, इस हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने बताया कि गत 21 अप्रैल की रात्रि में बुलंदशहर के थाना देहात क्षेत्र स्थित ग्राम सुनहरा में एक दबंग युवक ने थार (कार) में अपने तीन मित्रो को बैठाया तथा गांव के सकरे रास्ते पर तेज रफ्तार के साथ दौड़ाकर चक्कर लगाने लगा। ग्रामीणों के ऐतराज़ करने पर भी दबंग नहीं माना तथा थार को और तेज रफ्तार से दौड़ाने लगा। इस दौरान दबंग ने संतुलन खोकर चार लोगों पर गाड़ी को चढ़ा दिया।
साभार :रॉयल बुलेटिन
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://royalbulletin.in/case-of पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेषकर मानवाधिकारों के लिए किया गया है।








