धौरहरा में अंबेडकर पार्क की नपाई का विवाद:दलित समाज ने दबंगों पर लगाया कब्जे का आरोप, डीएम को सौंपा शिकायती पत्र
लखीमपुर खीरी की धौरहरा तहसील के ग्राम योध्यापुरतातील के दर्जनों ग्रामीण जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने कुछ दबंग लोगों पर अंबेडकर पार्क की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है।
घटना 3 अप्रैल 2025 की है। शाम 5 बजे खाता संख्या 286 पर स्थित 0.202 हेक्टेयर की अंबेडकर पार्क की भूमि की पैमाइश की जा रही थी। अधिकारियों ने पैमाइश के बाद भूमि की केंद्र बंदी का आदेश दिया।
इसी दौरान कब्जाधारकों ने दलित वर्ग के लोगों को जाति सूचक गालियां दीं। मौके पर मौजूद अधिकारी भी कथित तौर पर कब्जाधारकों का पक्ष लेने लगे। रात करीब 11 बजे रजनीश कटियार (गंगासागर के पुत्र) दलित मोहल्ले में आकर गालियां देने लगे।
पीड़ित पक्ष ने जिला अधिकारी से भूमि की उचित पैमाइश कराकर उन्हें कब्जा दिलाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एक शिकायती पत्र भी सौंपा है।
सौजन्य : दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar-prपर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








