दंबगों ने की दबंगई!, गांव में दलित परिवार का किया सामाजिक बहिष्कार, राशन-पानी पर भी लगाया प्रतिबंध
mp news-सीहोर में एक दलित परिवार को दबंग समाज के सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है. दबंगों ने दलित परिवार पर दबंगई दिखाते हुए राशन-पानी पर भी प्रतिबंध लगा दिया.
dalit family socially boycotted-मध्यप्रदेश के सीहोर से बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक दलित परिवार को अपने ही गांव में सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है. घटना जिले के बकतरा गांव की है, मामला राधेश्याम वंशकार के मकान निर्माण से जुड़ा हुआ है. राधेश्याम का गांव के ही एक प्रभावशाली परिवार से विवाद हो गया.
समाज ने बैठक में सुनाया फैसला
विवाद के बाद थाने में मामला दर्ज होने के बाद दबंगों ने समाज की एक बड़ी बैठक बुलाई. इस बैठक में शर्मनाक फैसला सुनाया गया, इसमें कहा गया कि गांव का कोई भी व्यक्ति वंशकार समाज के इस परिवार को राशन-पानी और आवश्यक सामग्री नहीं देगा. इस फैसले का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा.
दुकान से नहीं मिल रहा सामान
इस आदेश के बाद जब पीड़ित परिवार जरूर सामान खरीदने के लिए दुकानों पर गया, तो किसी ने भी उन्हें सामान नहीं दिया. पीड़ित परिवार ने बताया कि पिछले तीन दिनों से वे बाहर से सामान लाने को मजबूर हैं, उन्हें गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. राशन-पानी लाने के लिए परिवार को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.
सामने आए वीडियो
सामान खरीदने गए परिवार के लोगों को दुकानदारों ने सामान देने से मना कर दिया. जिसके वीडियो भी सामाने आए हैं, वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से पीड़ित परिवार को लोगों को दुकान सामान देने से साफ मना कर रहे हैं और किसी भी प्रकार की सामग्री नहीं दे रहे हैं.
कलेक्टर से की शिकायत
लगातार हो रहे अत्याचार से परेशान होकर पीड़ित परिवार आखिरकार बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और इस सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ सीहोर कलेक्टर से मामले की शिकायत की. इस पूरे मामले को लेकर कलेक्टर बाला गुरू ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है और दोषियों पर जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के सामने आने के बाद लगता है कि जातिगत भेदभाव आज भी समाज में जिंदा है.
साभार : ज़ी न्यूज़ इंडिया
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://zeenews.india.com पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








