दलित दूल्हे की शान से निकली बारात, स्कॉर्पियो से आए दबंग ठाकुरों ने काटा बवाल, खूनखराबे में 4 पहुंचे अस्पताल
Meerut Hindi News: मेरठ के कालिंदी गांव में बारात पर दबंगों ने हमला कर दिया, लाठी-डंडों से दूल्हे और बारातियों की बेरहमी से पिटाई की गई. दूल्हे के भाई का सिर फोड़ दिया गया, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए. हमले के बाद बाराती जान बचाकर भागे और शादी की रस्में रोकनी पड़ीं.
लूटपाट भी की गई
आरोप है कि हमलावरों ने दूल्हे की दो सोने की अंगूठी, सोने का ब्रेसलेट और उसके चाचा के हाथ से बैग छीन लिया. बैग में करीब 2 लाख रुपए थे,
जातीय विवाद की बात आई सामने
दूल्हे संजीव ने आरोप लगाया कि हमलावर ठाकुर बिरादरी से थे और विवाद DJ बजाने को लेकर हुआ. दबंगों ने धमकी दी कि गांव में केवल ठाकुरों की बारात में ही DJ बजेगा. उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि दलितों की बारात यहां नहीं चढ़ेगी.
महिलाओं को भी नहीं बख्शा
हमले में दूल्हे की बहन भी घायल हुई. उसने रोते हुए बताया कि स्कॉर्पियो से 5 लोग आए थे, बारात में आई महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. जब बाराती भागने लगे तो हमलावरों ने कार से उनका पीछा किया.
पुलिस का बयान अलग
हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है. पुलिस के मुताबिक, चाट के ठेले पर विवाद हुआ था, जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया. फिलहाल, तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और शादी पुलिस सुरक्षा में कराई जा रही है.
गांव में दहशत का माहौल
हमले के बाद गांव में अफरातफरी मच गई. दुल्हन पक्ष ने भी शादी की रस्में रोक दीं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन हमलावर फरार बताए जा रहे हैं. मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी गांव से बारात आई थी.
साभार : ज़ी न्यूज़ इंडिया
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://zeenews.india.com पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








