Kanpur News: शादी का झांसा देकर दलित किशोरी से किया दुष्कर्म
कानपुर। औरैया निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर पनकी निवासी युवती से नजदीकी बढ़ाईं। शादी का झांसा देकर उसे कानपुर देहात और दिल्ली के कई होटलो में गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शादी की तारीख तय करने की बात कही तो आरोपी ने गालीगलौज कर धमकाया।
पनकी की युवती मेडिकल स्टोर का लाइसेंस बनवाने के काम से कचहरी के ड्रग ऑफिस गई थी। वहां उसकी मुलाकात औरैया के गुड़गांव कलाबोझ थाना कुदरकोट निवासी आदित्य कुमार यादव से हुई। आदित्य ने शादी का झांसा देकर युवती को 11 फरवरी को पनकी पड़ाव बुलाया।
वहां से युवती को बहला फुसलाकर कर रूरा के एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। युवक ने दिल्ली ले जाकर भी युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर पनकी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
साभार : अमर उजाला
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.amarujala.com पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








