Raebareli News: दलित युवती के साथ बंदूक की नोक पर गैंगरेप का आरोप
Raebareli News: रायबरेली जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले कुछ दबंगों ने तमंचे के बल पर उसे अगवा किया और खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया।
Raebareli News: दलित युवती से गैगरेप का आरोप, अपहरण कर तमंचे के बल पर गैगरेप का आरोप, गैंगरेप के बाद नग्न अवस्था मे युवती को फेके जाने का भी आरोप, गांव के ही तीन मनचले युवकों पर अपहरण कर गैगरेप का आरोप, आजाद समाज पार्टी के हस्तक्षेप के बाद मामले ने पकड़ा तूल, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओ में दर्ज किया मुकदमा, मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है युवती रायबरेली जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले कुछ दबंगों ने तमंचे के बल पर उसे अगवा किया और खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने उसे मारपीट कर घर के बाहर नग्न अवस्था में फेंक दिया।युवती ने बताया कि दबंगों ने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने इस मामले की शिकायत की तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा।
पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह लोग खेत में काम करने के लिए गए थे, तभी गांव के ही रहने वाले दबंगों ने घटना को अंजाम दिया। इस मामले में युवती ने अपने परिजनों के साथ सोमवार को थाने पहुंचकर शिकायत की है और घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, डलमऊ थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सोनकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । और इसकी जांच सीओ डलमऊ अरुन नौहार कर रहे है।
साभार : न्यूज़ ट्रैक
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://newstrack.com पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








