चार के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
Jaunpur News – खुटहन के पनौली गांव में एक दलित महिला संगीता गौतम ने भूमि विवाद में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और जाति सूचक शब्दों से अपमानित…
खुटहन। क्षेत्र के पनौली गांव में एक सप्ताह पूर्व भूमि विवाद को लेकर दलित महिला को मारने पीटने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। गांव निवासी संगीता गौतम का आरोप है कि उसकी बैनामे की जमीन को पड़ोसी संतोष वर्मा, रौनक वर्मा,मनीष वर्मा तथा किरन देवी मिलकर जबरन कब्जा कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर लोगों ने उसे जाति सूचक शब्दों में अपशब्द कहा। जान से मारने की धमकी भी दिए। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
साभार : हिन्दुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.livehindustan.com पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








