बिहार में दलितों पर अत्याचार बढ़ा : आनंद माधव
बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व चेयरमैन रिसर्च विभाग आनंद माधव ने कहा कि बिहार में दलित उत्पीड़न के मामले बढ़ गए हैं। यहां तक कि बिहार में दलित समाज से आने वाले सांसद पर भी हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 के दौरान दलित उत्पीड़न में देश के 1.3 लाख मामलों में सर्वाधिक उत्तरप्रदेश और बिहार में रहे। मतलब साफ है कि भाजपा और उसके गठबंधन की सरकार में सबसे ज्यादा दलितों के साथ अन्याय हुए।
साभार : हिन्दुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.livehindustan.com पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








