Hisar News: भाटला दलित संघर्ष समिति के सदस्य पर हमला करने वाले दोषी करार
हिसार। हिसार की अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत स्थापित विशेष अदालत ने शुक्रवार भाटला दलित संघर्ष समिति के सदस्य अजय भाटला पर हमला करने वाले लक्ष्मण सिंह व मनोज सिंह को दोषी करार दिया है। इस बारे में भाटला पुलिस चौकी में 19 सितंबर 2020 को सुनीता ने शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि वह और उसका पति अजय, घटना वाले दिन शाम 5:30 बजे बाइक पर भाटला गांव में अपने घर जा रहे थे। तालाब के नजदीक लक्ष्मण व उसका लड़का मनोज रास्ते में मिले। हॉर्न बजाने पर उक्त लोगों ने जातिसूचक गालियां दी और हमलाकर जाने से मारने की धमकी दी थी। संवाद
सौजन्य : अमर उजाला
नोट: यह समाचार मूल रूप से amarujala.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया|








