बांदा में दलित किशोरी को बेरहमी से पीटनेके बाद किया दुष्कर्म
मटौंध थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय दलित किशोरी के साथ बेरहमी सेमारपीट करनेऔर दुष्कर्मका मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर FIR दर्जकी गई है, लेकिन आरोपित पुलिस की पकड़ सेदूर है।
12वीं में पढ़ने वाली 17 साल की दलित किशोरी को बेरहमी से मारने-पीटनेके बाद दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। आरोपित पुलिस पकड़ सेदूर है। मटौंध थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के मुताबिक, बुधवार दोपहर वह, उसकी पत्नी और 14 साल का बेटा खेत तिल की फसल की कटाई के लिए गए थे। घर पर 17 वर्षीय बेटी अपने 10 साल का बेटा था। दोपहर करीब एक बजेबेटा घर सेथोड़ी दूरी पर स्थित हैंडपंप पर नहाने चला गया। बेटी को अकेला पाकर गांव का शिवम सिंह पुत्र शैलेंद्र सिंह घर मेंघुस गया। बेटी का मुंह दबाकर उसेपहलेबेरहमी से मारपीटा। इसके बाद उससेदुष्कर्म किया। हैंडपंप सेनहान कर 10 वर्षीय बेटा घर पहुंचा। घर के अंदर सेबहन के चिल्लाने की आवाज आनेपर दरवाजा भड़भड़ानेलगा। इतनेमेंआरोपित घर के अंदर सेनिकला और बेटे को अंदर खींच लिया। जान से मारने की धमकी दी। बेटे के विरोध पर लोटा मारकर बेटे का सिर फोड़ दिया और भाग निकला। आरोपित के भागनेपर बेटा लहूलुहान हालत मेंखेत पहुंचा और वारदात बताई। खेत सेमां-बाप बड़े बेटे के साथ घर पहुंचे। घर मेंबेटी घायल अवस्था मेंपड़ी थी। उसने पूछताछ मेंआपबीती बताई। पीड़िता को लेकर परिवार मटौंध थाना पहुंचा। जहां पूरी घटना बताई। मटौंध थाना प्रभारी नेबताया कि पीड़िता के घरवालों की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ घर मेंघुसकर दुष्कर्मकरनेका मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपित फरार है। उसकी तलाश मेंदबिश दी जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
सौजन्य: लाइव हिंदुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया|








