दलित परअत्याचार कर भूमि से बेदखल करने को लेकर एक दिवसीय धरनाकलेक्टर को ज्ञापन
राजस्थान शाहपुरा शाहपुरा जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्री के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपा गया जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामदयाल बलाई के नेतृत्व में शाहपुरा जिलें में दलितों की जमीन को भूमाफियाओं द्वारा अपने राजनैतिक प्रभावों से बिना भूमालिकों की सहमति के एससी की जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री करा जमीन पर कब्जा कर रहे है |
फूलियाकला निवासी तुलसी बैरवा ने बताया कि अभियुक्त भागचन्द चाड़ा,रामधन बैरवा, सत्यनारायण भाटी दिलशाद कुरैशी द्वारा अपने राजनैतिक प्रभावी से बिना भूमालिकों की सहमति के एससी की जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री करा जमीन पर नाजायज कब्जा किया जा रहा है। जिला कलेक्टर शाहपुरा कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना देकर जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत के समक्ष अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।जिसमें फर्जी रजिस्ट्री की जांच करवाकर उसे तुरन्त निरस्त करवाने जेसीबी द्वारा मकान गिराने वालों से 30 लाख का मुआवजा दिलाने अभियुक्तों द्वारा किये जा रहे अत्याचारों से न्याय दिलाने की मांग की गई।
सौजन्य:पन्चदूत
नोट: यह समाचार मूल रूप से panchdoot.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया|








