Bihar News:दलित महिला को मंदिर में जाने से रोकने पर हुआ विवाद, पहुंची पुलिस; आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज.
Bihar News: बेतिया में मंदिर में जाने से एक दलित महिला को रोकने पर विवाद हो गया और मामला तूल पकड़ता गया। यह बात गांव में आग की तरह फैल गई। हालांकि मामले कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया है।
शबाहत हुसैन,
बेतिया में एक दलित महिला के मंदिर जाने की बात पर विवाद उत्पन्न हो गया। बताया जा रहा है कि जब वह मंदिर में पूजा करने गई तो उक्त सभी आरोपित उसे मंदिर में जाने से रोकने लगे। जब वह बोली कि पूजा करके वापस आ जाएगी तो उक्त आरोपित उसे जातिसूचक गालियां देने लगें और मंदिर में जाने से साफ तौर पर मना कर दिया।
मामले को लेकर पीड़िता ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही धर्मेन्द्र यादव, सुरेंद्र यादव, अमरेंद्र यादव, बंसराज यादव, रौशन यादव, भुषण यादव, छोटन यादव एवं रितू यादव को आरोपित किया है। महिला ने एफआईआर में बताया है कि जब वह मंदिर में पूजा करने गई तो उक्त सभी आरोपित उसे मंदिर में जाने से रोक दिया। जब वह बोली कि पूजा करके वापस आ जाएगी तो उक्त आरोपित उसे जातिसूचक गालियां देने लगें।
वहीं प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डॉक्टर सपना रानी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस को भेजा गया था, लेकिन आरोपी वहां से भाग गए थे।
सौजन्य: अमर उजाला
नोट: यह समाचार मूल रूप से amarujala.com में प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए किया गया है, खासकर मानवाधिकारों के लिए।








