दिल्ली- बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास SIR के खिलाफ प्रदर्शन:’ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़’ के नारे, चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे; पुलिस ने बैरिकेडिंग की
दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास आज SIR के खिलाफ सैकड़ों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के पोस्टर लेकर पहुंचे हैं और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
यह प्रदर्शन पीपल अगेंस्ट SIR और छात्र संगठन AISA ने बुलाया है। वे बंगला साहिब से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च करने वाले हैं। इन्हें रोकने के लिए भारी पुलिसबल तैनात है।
प्रदर्शन में अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर, अभिनेता प्रकाश राज, वरिष्ठ एडवोकेट प्रशांत भूषण शामिल हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जार कर कहा है कि बंगला साहिब और जंतर-मंतर के आसपास भारी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। इस कारण आसपास लंबा जाम लग सकता है।
पिछले हफ्ते हुआ पीपल अगेंस्ट SIR का गठन
पीपल अगेंस्ट SIR का गठन पिछले हफ्ते ही हुआ है। SIR के विरोध को एकजुट करने के लिए यह मंच बनाया गया है। इसमें नागरिकों, किसान यूनियनों, मजदूर संगठनों और महिला व युवा संगठनों को शामिल किया गया है।
सौजन्य : समाचार
माध्यम : समाचार पत्र








