दलित गौरव राजा बिजली पासी की जयंती:उन्नाव में श्रद्धापूर्वक मनाई गई, लड्डू बांटे गए
बहुजन नायक और 12वीं शताब्दी के महान शासक वीर राजा बिजली पासी की जयंती उन्नाव जनपद में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह आयोजन हिलौली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अहेसा में हुआ।
पूरा देश जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मना रहा था, वहीं उन्नाव में जिला पंचायत प्रत्याशी रामबाबू लोधी की अगुवाई में दर्जनों लोग राजा बिजली पासी को याद करने के लिए एकत्रित हुए। उन्होंने राजा बिजली पासी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और लड्डू वितरित किए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान छोटे लाल द्वारा राजा बिजली पासी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने से हुई। इसके बाद उपस्थित अन्य लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य अतिथि छोटे लाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजा बिजली पासी के जीवन पर प्रकाश डाला और कार्यक्रम आयोजक रामबाबू लोधी की प्रशंसा की। रामबाबू लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि राजा बिजली पासी महान राजा और दलितों के प्रेरणा स्रोत रहे हैं।
प्रधान प्रतिनिधि रवि रावत ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेश पासी, रामचंद्र मदलाली पासी, क़बीरभान पासी, रामअधार पासी, ऊदल पासी, पुत्तन पासी, गनेष पासी, रिन्कू पासी, रमेश पासी, लाला पासी, गनेश पासी, लालू पासी, रधई पासी, उमेश पासी, रामनरेश धोबी, विकास पासी, अशोक पासी, सुनील पासी, राममिलन पासी, रामकुमार पासी, गुड्डू पासी, ज्ञान प्रसाद पासी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
सौजन्य : dinik bhaskar
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar-p पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









