एक दलित महिला प्रधान से गांव का युवक फोन कर, करता परेशान जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
गोंडा एक दलित महिला ग्राम प्रधान से गांव का युवक फोन कर बार-बार अश्लील बातें करता है। महिला प्रधान का आरोप है जब वह मना करती है। तो युवक जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसकी शिकायत पीड़िता ने थाने व पुलिस अधीक्षक को देखकर न्याय की गुहार लगाई है।
शासन प्रशासन के लाखों प्रयास के बावजूद भी महिलाओं के प्रति अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं। कि आम महिलाओं की बात छोड़िए गांव की ग्राम प्रधान से अश्लील बातें कर परेशान करने का एक प्रकरण सामने आया है। महिला ग्राम प्रधान ने बताया कि जब हमने अपने आस पास पड़ोस की कुछ महिलाओं को इस नंबर की जानकारी दी जिससे वह फोन कर रहा था। तो कई महिलाओं ने बताया कि इस नंबर से मेरे मोबाइल पर भी फोन आता है। और वह व्यक्ति उल्टी-सीधी बातें करता है। इतना सब कुछ होने के बावजूद तरबगंज पुलिस द्वारा समुचित कार्यवाही न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है। बता दें कि तरबगंज थानाक्षेत्र की एक महिला ग्रामप्रधान को उनके मोबाइल पर फोन कर एक युवक परेशान कर रहा है।
आरोप है कि फोन पर अस्लील बाते करता है। पूछने पर ग्रामप्रधान को जानसे मारने की धमकी देता है। जिससे परेशान प्रधान ने थाने पर शिकायत की जिस पर पुलिस ने कोई कार्यवाही ना करके सिर्फ 151में पाबंद कर दिया। जिससे परेशान महिला ग्रामप्रधान ने एसपी गोण्डा से न्याय की माँग की है। बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र की एक महिला ग्रामप्रधान को उनके मोबाइल नंबर पर गाँव के फूलचंद पुत्र शिवप्रसाद फोन करके नाजायज तरीके से परेशान करता है। अस्लील बाते करके तंग करता है। रोकने पर प्रधान के पूरे परिवार को जानसे मारने की धमकी देता है।
जिससे परेशान होकर पीड़िता ग्रामप्रधान ने तरबगंज थाने पर शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की जबकि फोन कर रहा व्यक्ति क्षेत्र के कई महिलाओं के मोबाइल नंबर पर फोनकर परेशान कर रहा है। जिससे क्षेत्र के लोग परेशान है। पुलिस ने मामले में 151 की कार्यवाही कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। जिससे आरोपी की हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस द्वारा कार्यवाही के नाम पर की जा रही खानापूर्ति क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।महिला प्रधान पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद संतुष्ट नजर आ रही है। उसे पूरा भरोसा है कि देर सबेर आरोपियों पर पुलिस कार्यवाही जरूर करेगी। इस पूरे प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक तरबगंज के सीयूजी नंबर पर फोन कर पुलिस का पक्ष जानने का प्रयास किया गया। लेकिन नेटवर्किंग प्रॉब्लम के चलते कई बार फोन करने के बाद भी उनसे बात नहीं हो सकी। जिससे पुलिस का पक्ष नहीं मिल सका।
सौजन्य : Patrika
नोट : यह समाचार मूलरूप से patrika.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









