रास्ते के विवाद में दलित शिक्षक की पीटकर हत्या
रास्ते के विवाद में दलित शिक्षक विजय राम (60) की दबंगों ने हत्या कर दी।
घटना बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे करंडा थाने के लोनेपुर गांव में हुई। विजय राम सबुआ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सबुआ में प्रभारी प्रधानाध्यापक थे। उनका पड़ोस के परिवार से रास्ते का विवाद चल रहा था। तय था कि छठ पर्व के बाद रास्ते में आड़े आ रही अपनी दीवार विजयराम ढाह देंगे लेकिन पड़ोसियों को सब्र नहीं हुआ और बुधवार दोपहर फिर विवाद हो गया। बगल रहने वाले राम भरोसे पांडेय तथा मनोज पांडेय ने झगड़े के बाद दीवार ढहाना शुरू कर दिया तो वह देख विजय राम रोकने गए। तब दोनों भाइयों ने मारपीट कर उन्हें भी ढाह दिया। सिर में चोट के कारण विजय राम की मौके पर मौत हो गई। उसके बाद दोनों भाई वहां से भाग गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है।
सौजन्य: लाइव हिंदुस्तान
नोट : यह समाचार मूलरूप से smart.livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









