जातिसूचक गालियां देने से मना करने पर दलित को लाठी:हमीरपुर के कुरारा में पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया
हमीरपुर के कुरारा में एक दलित व्यक्ति को जातिसूचक गालियां देने से मना करने पर लाठी से पीटा गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बम्हनपुर गांव के संतोष कुमार (किशन कुमार के बेटे) ने थाने में बताया कि 1 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे वह गेहूं लेकर खरौंज गांव की चक्की पर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें गांव का सुरेंद्र यादव (रामस्वरूप यादव का बेटा) मिला।
सुरेंद्र पुराने मामले को लेकर संतोष को जातिसूचक गालियां देने लगा। जब संतोष ने इसका विरोध किया, तो सुरेंद्र ने लाठी से उनके सिर पर हमला कर दिया। आरोपी ने संतोष को जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से भाग गया।
सौजन्य :जस्टिस न्यूज़
माध्यम :समाचार पत्र









