दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मुजफ्फरपुर के बोचहां में शर्मनाक घटना
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में एक दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है। पीड़िता ने बताया कि उसे अगवा कर गायघाट थाना क्षेत्र में ले जाया गया, जहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
संवाद सहयोगी, बोचहां (मुजफ्फरपुर)! Muzaffarpur News : मनियारी थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला अभी गर्म ही था। इसी बीच बोचहां थाना क्षेत्र में एक अन्य घटना ने पुलिस की बेचैनी बढ़ा दी है। यहां अगवा कर एक दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
मंगलवार को किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है। आरोपितों में दो चालक व एक होम ट्यूटर बताया गया है।
किशोरी ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह अपने घर के पास शौचालय के लिए गई थी। इसी दौरान पीछे से पहुंचे दो युवकों ने मुंह दबाकर उसे जबरन गाड़ी पर बैठा लिया। इसके बाद उसे गायघाट थाना क्षेत्र की ओर ले गए।
रास्ते में ही वह बेहोश हो गई। होश आने पर वह एक कमरे में बंद थी। इसके बाद खिड़की से किसी तरह शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। इसकी सूचना उसके स्वजन को दी।
इसके बाद उसके स्वजन उसे लेकर थाने आए। आरोपितों में गांव के दो और गायघाट थाना क्षेत्र के बाघाखाल के भी दो युवकों के नाम शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने बोचहां थाना पहुंचकर किशोरी से मामले की पूरी जानकारी ली। इसके बाद बोचहां थाना की पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
बोचहां थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत पर चार युवकों ने विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। मुख्य आरोपित जितेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई गई है। इसमें चार लोगों को आरोपित किया गया है। एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच करा लिया गया है। कोर्ट में बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अलय वत्स, डीएसपी पूर्वी
सौजन्य :दैनिक जागरण
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशित https://www.jagran.com/bihar/muzaffकिया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|









