3 बार पोस्टमार्टम और तीन महीने… मगर नहीं सुलझी मनीषा डेथ मिस्ट्री; परिजनों का पारा हुआ हाई
भिवानी में प्ले स्कूल शिक्षिका मनीषा की मौत की गुत्थी तीन महीने बाद भी अनसुलझी है। हत्या है या आत्महत्या, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। गांव ढाणी लक्ष्मण में हुई पंचायत में सीबीआई जांच की प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठी। जांच में ढिलाई के विरोध में 30 नवंबर को भूख हड़ताल की जाएगी। स्थिति स्पष्ट न होने पर आगे पंचायत कर फैसला लेने की चेतावनी दी गई है।
मनीषा मौत मामला: तीन महीने बाद भी मौत बनी है पहेली।
मनीषा की मौत: तीन महीने बाद भी रहस्य
सीबीआई जांच रिपोर्ट का इंतजार
30 नवंबर को भूख हड़ताल की घोषणा
जागरण संवाददाता, भिवानी। प्ले स्कूल की शिक्षिका मनीषा की मौत को तीन महीने बीत चुके है। बावजूद इसके अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या थी या आत्महत्या। इसी को लेकर उसके गांव ढाणी लक्ष्मण में पंचायत हुई और स्वजनों व पंचायतियों के चेहरों पर मामले में स्थिति स्पष्ट नहीं होने की टीस साफ दिखी।
पंचायतियों ने आखिरकार फैसला किया कि सीबीआइ स्वजनों को तो बताए कि आखिर उनकी जांच कहां तक पहुंची और किस दिशा में चल रही है। इतना ही नहीं जांच में ढिलाई का आरोप लगाते हुए पंचायतियों ने कहा कि अब 30 नवंबर को सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक भूख हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी सरकार, प्रशासन ने उन्हें स्थिति स्पष्ट नहीं की तो पंचायत कर आगामी फैसला लेंगे।
सौजन्य :दैनिक जागरण
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशित https://www.jagran.com/bihar/muzaffकिया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|









