वन विभाग के अधिकारियों से परेशान 150 दलित परिवार पहुंचे डीएम कार्यालय
लखीसराय जिले के चानन बरारे मुसहरी के पहाड़ पर बसे लगभग 150 दलित परिवार इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रहे हैं। तीन पीढ़ियों से शांति और सहजता के साथ रह रहे इन भूमिहीन परिवारों को वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पिछले कुछ माह से उजाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों से तंग तबाह होने के बाद दलित परिवार ने डीएम मिथलेश मिश्र को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। दिये आवेदन में दलित परिवार ने कहा हैं की करीब 75 घरों को पूर्व में इंदिरा आवास योजना का लाभ भी मिला है।
बावजूद इसके, अब वन विभाग की ओर से बार-बार घर खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे भूमिहीन दलित परिवार हैं और यदि पहाड़ से हटाए जाते हैं तो उनके पास रहने के लिए कोई दूसरी जगह नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि उनके आवास और जीवन सुरक्षा की गारंटी दी जाए। उन्होंनेन्हों नेकहा कि अचानक विस्थापन से उनकी आजीविका और बच्चों की पढ़ाई दोनों पर संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है की हमलोग भूमिहीन दलित मुसहर समुदाय से आते हैं, तीन पीढ़ियों से यहां बसे हुए हैं। अब यदि हमें यहाँ से हटाया जाएगा तो हम जाएँगे कहाँ।
सौजन्य :हिंदुस्तान लाइव
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशित https://www.livehindustan.com/bihar/किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है








