अमेठी में दलित युवक की संदिग्ध मौत का मामला:डेढ़ साल बाद कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
अमेठी जनपद के तिलोई क्षेत्र के चेतरा बुजुर्ग गांव में एक दलित युवक अमरजीत गौतम की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 2 अप्रैल 2024 को हुई इस मौत को पुलिस ने दिल का दौरा बताकर मामला दर्ज करने से मना कर दिया था।
परिजनों का आरोप है कि अमरजीत का अपनी प्रेमिका से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण उसकी हत्या की गई। मृत्यु के एक सप्ताह बाद जिला अधिकारी के आदेश पर शव को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।
परिवार ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। डेढ़ साल की कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राम कुमार जायसवाल, राम केवल मौर्य और हरिकेश पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 और 504 के तहत केस दर्ज हुआ है।
मृतक के पिता ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है कि उनके बेटे को न्याय मिलेगा। कोतवाली मोहनगंज थाना क्षेत्र में दलितों के साथ ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं। स्थानीय दलालों और पुलिस की मिलीभगत से इन मामलों को दबा दिया जाता रहा है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशित https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है









