सीतापुर में दलित युवती की हत्या का मामला:परिजनों ने पुलिस के आश्वासन पर किया अंतिम संस्कार, भीम आर्मी ने की कार्रवाही की मांग
सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकैरला में एक दलित युवती की निर्मम हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को ग्राम अकरैला मजरा तारनपुर निवासी श्री राम की 22 वर्षीय पुत्री सीमा की गला काटकर हत्या कर दी गई।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार की देर शाम भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दलित युवती की हत्या के मामले का जल्द खुलासा और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा, तब भी परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल को गांव में तैनात किया गया।
शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे और कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने परिजनों को घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है और जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/bih प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









