वकील कोटे से पटना हाईकोर्ट के पहले दलित जज बने अजीत कुमार
राष्ट्रपति ने वकील कोटे से सरकारी वकील अजीत कुमार को पटना हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया है।केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शुक्रवार को नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है।
पटना हाईकोर्ट में पहली बार वकील कोटे से एक दलित वकील को जज नियुक्त किया गया है।जल्दी ही शपथ ग्रहण करेंगे।उनकी नियुक्ति पर महाधिवक्ता पी के शाही, वरीय अधिवक्ता कृष्णा प्रसाद सिंह, योगेश चन्द्र वर्मा सहित अनेक वकीलों ने बधाई दी है। ये नियुक्ति पटना हाईकोर्ट में न्यायिक रिक्तियों को भरने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही हैं।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/bih प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









