दुष्कर्म की शिकार दलित बच्ची की इलाज के अभाव में मौत पर प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में दुष्कर्म की शिकार 9 साल की दलित बच्ची की इलाज के अभाव में मौत के विरोध में सीतामढ़ी जिला कांग्रेस और यूथ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। वीर कुंवर सिंह चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने एनडीए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का इस्तीफा मांगा। नेताओं ने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसका गला रेतकर हत्या की कोशिश की गई। इलाज के लिए एसकेएमसीएच और पटना एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं थे। इसके बाद पीएमसीएच में भर्ती में पांच घंटे की देरी हुई। समय पर इलाज नहीं मिलने से रविवार सुबह बच्ची की मौत हो गई। नेताओं ने कहा कि यह घटना बिहार की कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुके हैं। उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए, नहीं तो बर्खास्त किया जाए। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक मनीष तिवारी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहन कुमार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा शर्मा, मो. शम्स शाहनवाज, वीरेंद्र राम, संजय कुमार बिररख, ताराकांत झा, संजय कुमार शर्मा, लालू सदा, वीरेंद्र कुशवाहा, विवेक कुमार झा, गोविंद कुमार, सोहन प्रसाद, रंजन कुमार यादव, नवल किशोर कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/bihar/sit पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









