बाबा साहेब अंबेडकर पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट:सहसवान में दलित समाज ने कोतवाली में दी तहरीर, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
सहसवान कोतवाली क्षेत्र में एक क्षत्रिय समाज के युवक सुधीश ने इंस्टाग्राम पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया। इस घटना से दलित समाज में रोष व्याप्त हो गया।
भीम आर्मी के जिला संगठन मंत्री बादाम सिंह समेत शाकिर अंसारी, ओमकार, रामचन्द्र, अनोखे लाल, करन सिंह और दिनेश कुमार कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर में चेतावनी दी गई है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
दलित समाज के प्रतिनिधियों ने ऐसी मानसिकता रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सहसवान कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar- पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









