गोंडा में दलित नाबालिग के साथ गैंगरेप:फोन दिलाने के बहाने चलती कार में बैठाया, दुकान के शटर से टकराई कार; दोनों गिरफ्तार
गोंडा एक 17 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की के साथ फोन दिलाने के नाम पर दो मुस्लिम युवकों ने गैंगरेप किया है। नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपी मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। साथ ही पीड़ित नाबालिग लड़की का गोंडा जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कर करके मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराया गया है।
दरअसल, नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पंतनगर फारबिसगंज के रहने वाले आरोपी मोहम्मद आरिफ ने गोंडा में एक युवक की कार को मांग करके झूठ बोलकर मिट्टी में ले जाने की बात कही। युवक ने आरोपी मोहम्मद आरिफ को अपनी कार दे दी । लेकिन मिट्टी में न जाकर के आरोपी मोहम्मद आरिफ कार को लेकर बलरामपुर जा पहुंचा।
फोन दिलाने का दिया लालच
बलरामपुर में अपने 20 वर्षीय साथी मोहम्मद रिजवान को गाड़ी में बैठाया। गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले में पहुंचा। जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग दलित को फोन दिलाने का लालच दिया और अपने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में बैठ करके नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुन्नन का चौराहे से महाराजगंज की तरफ जाने वाली सड़क पर दोनों लोगों ने सुनसान स्थान पाकर रेप किया।
दुकान के शटर से कर टकरा गई कार
स्विफ्ट डिजायर कार की तेज गति होने के कारण महाराजगंज पुलिस चौकी के आगे एक विद्युत पोल और एक दुकान के शटर से कर टकरा गई। तब जाकर के पूरा मामला खुला और स्थानीय लोगो की सूचना पर तत्काल पहुंची नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पीड़िता को नगर कोतवाली ले जाया गया। परिजनों को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
दोनों गिरफ्तार
वहीं नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया- 20 वर्षीय मोहम्मद आरिफ और 20 वर्षीय मोहम्मद रिजवान दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। इन लोगों ने एक नाबालिग लड़की के साथ फोन दिलाने की लालच देकर के सामूहिक दुष्कर्म किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
सौजन्य:दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से bhaskar.comमें प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया|








