बिहार के बाद अब इस राज्य नेशुरू कर दी ‘जातिगत जनगणना’, 10 दिन मेंहोगी 5 करोड़ लोगों की गिनती
बिहार के बाद अब आंध्र प्रदेश में भी जातिगत जनगणना की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी नेविजयवाड़ा मेंडॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करके इसकी शुरुआत की|
बिहार के बाद अब आंध्र प्रदेश मेंभी ‘जातिगत जनगणना’ शुरू हो गई है। देश मेंआंध्र प्रदेश कास्ट सर्वेकरानेवाला दूसरा राज्य बन गया है। यह प्रक्रिया 15 फरवरी तक चलेगी। विजयवाड़ा मेंडॉ. भीमराव आंबेडकर की 125 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करनेके साथ ही यह कास्ट सर्वेशुरू किया गया है। सरकार का कहना हैकि इस तरह से लोगों को जनहित की योजनाओं का लाभ पहुंचाने मेंआसानी होगी।
दलित वोट बैंक का चक्कर
विजयवाड़ा मेंवाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने ‘सामाजिक न्याय की प्रतिमा’ का अनावरण किया। बता दें कि सरकार के इस कदम को विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप मेंदेखा जा रहा है। मुख्यमंत्री नेजातिगत जनगणना करवाकर दलित वोट बैंक को साधनेकी दिशा मेंबड़ा कदम उठा दिया है।
राज्य मेंपिछड़ी जाति मामलों के मंत्री श्रीनिवास वेणुगापोल कृष्ण नेगुरुगुवार को कहा कि बिहार के बाद आंध्र प्रदेश ऐसा दूसरा राज्य हैजो कि जातिगत जनगणना करवा रहा है। इससेराज्य सरकार को पिछड़ी जातियों की पहचान करनेऔर उनतक सरकारी योजनाओं को लाभ पहुंचानेमेंमदद मिलेगी। उन्होंनेकहा कि सही आंकड़े जुटानेऔर सुरक्षा के लिए व्यवस्था की गई है। राज्य के तीन लाख गांवों मेंडोर टु डोर सर्वेकिया जाएगा।
राज्य के प्रधान सचिव एम गिरिजा शंकर नेकहा कि 19 से 28 जनवरी के बीच गांवों, सचिवालय के कर्मचारी और अन्य वॉलंटियर 3.56 करोड़ की ग्रामीण आबादी और 1.3 करोड़ की शहरी आबादी तक पहुंचेंगे। इसके अलावा जो लोग पहलेचरण मेंबचेरह जाएंगे एं उन्हें 29 जनवरी से 2 फरवरी तक के दूसरेचरण मेंकवर किया जाएगा। जाति की डीटेल दर्जकरनेके लिए एक मोबाइल ऐप्लिकेशन तैयार किया गया है। इस ऐप्लिकेसन में 726 जातियों को लिस्ट किया गया है। प्रक्रिया को जल्द पूरा करने में यह ऐप्लिकेशन मदद करेगा।
15 फरवरी तक तैयार हो जाएगा फाइनल डेटा
15 फरवरी तक फाइन डेटा इकट्ठा करनेका काम पूरा होगा। इस दौरान वेरिफिकेसन, वैलिडेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा। 15 फरवीर को ग्राम वॉर्ड सेक्रेटरिएट के स्तर पर इस आंकड़े को जारी किया जाएगा। इस जातिगत जनगणना मेंजाति की पहचान के अलावा सामाजिक-आर्थिक स्तर, शिक्षा, रोजगार आदि की जानकारी भी इकट्ठा की जाएगी |
सौजन्य: लाइव हिंदुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से livehindustan.comमें प्रकाशित हुआ है |और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।









