दलित उधमी डिक्की प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से की मुलाकात
डिक्की प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से की मुलाकात:पॉलिसी में भागीदारी, टेंडर में शिथिलता और अक्टूबर में समागम के तीन बड़े प्रस्ताव पर हुई चर्चा
दलित उद्यमियों के संगठन डिक्की (दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) के उत्तर प्रदेश चैप्टर की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर तीन प्रमुख प्रस्तावों को लेकर निवेदन पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात लखनऊ स्थित सीएम आवास पर हुई।
डिक्की अध्यक्ष मनीष वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से नीतिगत फैसलों में भागीदारी और टेंडर प्रक्रिया में शिथिलता की मांग की है। डिक्की परिवार ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सादर धन्यवाद भी प्रकट किया। डिक्की अध्यक्ष मनीष वर्मा ने कहा “यह मुलाकात सिर्फ एक निवेदन नहीं, बल्कि प्रदेश के लाखों दलित उद्यमियों की भावनाओं की आवाज है। हमें उम्मीद है कि सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी जिससे नया आर्थिक आत्मविश्वास जन्म लेगा।”
तीन प्रमुख प्रस्ताव जिन पर डिक्की ने दिया जोर
नीतिगत निर्णयों में प्रतिनिधित्व: डिक्की ने मांग की कि योजना और टेंडर से जुड़े प्रत्येक नीति निर्धारण विभाग में डिक्की अध्यक्ष या उनके नामित सदस्य को शामिल किया जाए, जिससे दलित उद्यमियों को नीति निर्माण में प्रत्यक्ष भागीदारी मिल सके।
MSME टेंडर में शिथिलता: डिक्की ने एमएसएमई सेक्टर से जुड़े टेंडर में दलित उद्यमियों के लिए शर्तों में ढील देने की मांग की ताकि वे प्रतिस्पर्धा में बराबरी से उतर सकें।
अक्टूबर समागम के लिए आमंत्रण: डिक्की ने मुख्यमंत्री को आगामी 11-12 अक्टूबर 2025 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में प्रस्तावित दलित उद्यमियों के समागम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/l प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









