दलित उत्पीड़न में महिला एसआई समेत तीन पर केस
वाराणसी में चोलापुर थाने की एसआई संध्या जायसवाल और दो अनके पुलिसकर्मियों पर दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि 22 जुलाई को पुलिस ने एक दलित परिवार में बिना सूचना घुसकर उत्पीड़न किया। पीड़िता ने विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग होने और उसके पुत्र को जबरन पकड़ने की शिकायत की।
वाराणसी। चोलापुर थाने की एसआई संध्या जायसवाल और दो अज्ञात पुलिसकर्मियों पर द यों लित उत्पीड़न केस दर्ज हुआ। कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि 22 जुलाई की रात पुलिस ने विपक्षियों के साथ मिलकर दलित उत्पीड़न किया। दशनीपुर गांव निवासिनी सुशीला देवी ने चोलापुर थाने की एसआई संध्या जायसवाल और दो अज्ञात पुलिसकर्मियों पर उ यों त्पीड़न का आरोप लगाया था। बताया कि 22 जुलाई की देर रात वे सभी उनके घर में बिना पूर्व सूचना के घुस गए।
उन्होंने और उनके पति ने विरोध किया तो उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। उनके पुत्र रोहित कुमार गौतम को जबरन पकड़ लिया। उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर थाने ले गए। बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के उसे 24 घंटे से अधिक समय तक थाने में रखा। उन्होंनेन्हों ने उसी समय जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। यह भी बताया कि पुत्र रोहित कुमार ने 20 फरवरी, 2026 को भेलूपुर थाने में सोशल मीडिया पर फोटो एडिट कर डाले जाने के संबंध में महिला एवं अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उस मुकदमे से बचने के लिए विपक्षियों ने पुलिस से सांठगांठ कर रोहित पर झूठा झू मुकदमा दर्ज कराया।
सौजन्य :जस्टिस न्यूज़
माध्यम :समाचार पत्र









