प्रयागराज में दलित युवक को पीटा, जातिसूचक गालियां दीं:रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद, दलित उत्पीड़न समेत कई धाराओं में केस दर्ज
प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के गरेथा गाँव में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक दलित मजदूर को पीटा गया। आरोप है कि रुपये के बंटवारे को लेकर सात लोगों ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर शाम 5 बजे सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और दलित उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी के गरेथा गाँव के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार (पुत्र स्वर्गीय श्याम लाल) ने गुरुवार दोपहर थाने में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि रेलवे के ठेके पर पत्थर तोड़ने के बाद मजदूरी के रुपये बांटने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि गरेथा गाँव के रूह आलम और उसके भाई नबी आलम ने अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर धर्मेंद्र को जातिसूचक गालियां दीं, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित का आरोप है कि शोर सुनकर जब भीड़ जमा होने लगी, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर जांच की गई। मामला सही पाए जाने पर सभी आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के साथ-साथ मारपीट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित का सीएचसी में मेडिकल भी कराया है। मामले की जांच चल रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मांडा के डिघिया चौकी प्रभारी अक्षय सिंह ने बताया कि जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़ित का मेडिकल भी करा लिया गया है। इस मामले की जांच चल रही है।

सौजन्य :जस्टिस न्यूज़
माध्यम :समाचार पत्र