किशोरी से छेड़खानी का विरोध किया तो दलित परिवार पर टूट
यूपी : किशोरी से छेड़खानी का विरोध करना एक दलित परिवार को भारी पड़ गया। कोतवाली भरथना क्षेत्र के ग्राम सैफी में आरोप है कि शिकायत से नाराज नामजद लोग एकजुट होकर पीड़ित परिवार के घर में घुस गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मारपीट की घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरमा गया। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात सितंबर कीसुबह करीब साढ़े 8 बजे उनकी 15 वर्षीय नातिन के साथ छेड़खानी की गई।
किशोरी ने घर पहुंचकर स्वजन को घटना की जानकारी दी। परिवार ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि जसवंत सिंह, सचिन ठाकुर, पंकज वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, अजीत ठाकुर, हरि सिंह ठाकुर, गोरे सिंह ठाकुर और हरिकेश वाल्मीकि समेत अन्य लोग एकजुट होकर घर पहुंच गएआरोप है कि आरोपितों ने गाली- गलौज करते हुए परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट की तस्वीरें मोबाइल में कैद कर लीं, लीं जो अब चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आठ नामजद के खिलाफ मुकदमा पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और थ्यों साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी पीड़ित परिवार के पास पहुंचे और हालचाल लिए। पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण से वीडियो काल पर परिवार की बात भी कराई गई है।
सौजन्य :जस्टिस न्यूज़
माध्यम :समाचार पत्र








