Gridih News: भूमाफियाओं के खिलाफ धरना पर बैठा दलितपरिवार
Gridih News: गावां में एक दलित परिवार ने भूमाफियाओं के खिलाफ धरना दिया। सुखदेव रविदास का आरोप है की उसके दादा की जमीन कुछ लोगो ने कब्ज़ा कर लिया है | प्रशासन को कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई |
गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष सोमवार को भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दलित परिवार धरना पर बैठ गया। गदर पंचायत के सरलाहीटांड़ निवासी सुखदेव रविदास ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से उनके दादा के नाम जमीन का पट्टा निर्गत किया गया है, लेकिन कुछ लोगों ने उक्त जमीन पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। उन्होंनेन्हों ने बताया कि मामले को लेकर उपायुक्त, एसडीएम और अंचलाधिकारी को कई बार लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हीं अंचल कार्यालय का लगातार चक्कर लगाने के बाद भी समाधान नहीं होने पर परिवार को धरना पर बैठना पड़ा।
देर शाम सीओ अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार और माले के वरिष्ठ नेता नागेश्वर यादव धरना स्थल पहुंचे। इस दौरान सीओ के साथ धरनार्थियों और यों माले नेताओं की तीखी बहस हुई। थाना प्रभारी ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। अधिकारियों ने दो दिनों के भीतर मामले की जांच कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। मौके पर रेखा देवी, गीता देवी, सुदामा देवी, मुनिया देवी और बिमली देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
सौजन्य :जस्टिस न्यूज़
माध्यम :समाचार पत्र









