रास्ते की जमीन घेरने पर थाना पहुंचा दलित परिवार
बेंगाबाद के सोनबाद में दलित परिवारों ने अपने पूर्वजों से चले आ रहे रास्ते की जमीन घेरने के विरोध में फॉरवर्ड ब्लॉक के साथ थाना पहुंचकर पुलिस को आवेदन दिया। उन्होंनेहों नेसुरक्षा की मांग की और आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई। यदि 2 अगस्त तक मामला हल नहीं हुआ, हीं तो वे कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।

Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड के सोनबाद में दलित परिवारों के पूर्वजों से चले आ रहे रास्ते की जमीन को घेरने के विरोध में फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम शनिवार को पीड़ित परिवारों के साथ बेंगाबाद थाना पहुंची। टीम ने पुलिस को आवेदन देकर मारपीट और अभद्र व्यवहार की शिकायत की और सुरक्षा की मांग की है।
सोनबाद तुरी टोला के दलित परिवारों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से कुछ कथित भू-स्वामी उनके पूर्वजों से चले आ रहे रास्ते की जमीन की घेराबंदी कर रहे हैं। विरोध करने पर शनिवार देर शाम मारपीट की गई। आवेदन में भविष्य में अनिष्ट की आशंका जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। मौके पर पहुंचे बेंगाबाद के पूर्व जिप सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि इस रास्ते से सिर्फ तुरी टोला के लोग ही नहीं, बहीं ल्कि सोनबाद स्कूल जानेवाले अधिकांश बच्चे भी आते-जाते हैं। यह रास्ता पूर्वजों के समय से चला आ रहा है, इसलिए ग्रामीणों का उस पर पूरा अधिकार है।
सुरक्षा और कार्रवाई की मांग
उन्होंने ने आरोप लगाया कि रास्ता देने की बजाय जबरन बाउंड्री कर दलित परिवारों को परेशान करने की साजिश की गई। विरोध करने पर कई बार मारपीट और महिलाओं से अभद्र व्यवहार भी हुआ है। उन्होंने ने प्रशासन से उचित कार्रवाई और कमजोर वर्ग को सुरक्षा देने की मांग की। फॉब्ला नेता राजेश यादव ने कहा कि मामले का सामाजिक स्तर पर समाधान के लिए 2 अगस्त की तारीख तय की गई है। यदि दलित परिवारों को रास्ता नहीं मिला तो लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से लड़ाई जारी रहेगी। मौके पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन यादव, उपाध्यक्ष रामलाल मंडल, राजेंद्र मंडल, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण
मौजूद थे।
सौजन्य :जस्टिस न्यूज़
माध्यम :समाचार पत्र









