नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम कानपुर के कई कार्यो को जबरन निजि हॉथो मे देने (निजीकरण करने) के विरोध में कर्मचारियो द्वारा संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति का प्रदर्शन
Posted On May 3, 2026
0
20 Views
नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम कानपुर के कई कार्यो को जबरन निजि हॉथो मे देने (निजीकरण करने) के विरोध में कर्मचारियो द्वारा संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के माध्यम से दिनांक 30-04-2026 को नगर निगम मुख्यालय मोतीझील कानपुर मे जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया*
जस्टिस न्यूज़

कर्मचारियो बताया कि अभी तक कम्पनी काम कर रही है वे सेवा प्रदाता प्रोवाईट कराती है जिसका वेतन नगर निगम के माध्यम से कर्मचारियो को मिल जाता है अब नगर आयुक्त जबरन पूरा काम निजि हॉथो मे देकर अपने कर्मचारियो को भी निजि हॉथो मे देने का काम कर रहे है। कम्पनी कूड़ा बेचकर कर्मचारियो को वेतन देगी यदि कूड़ा न बिका तो पिछली बार एटूजेड़ की तरह कर्मचारियो का वेतन कौन देगा? कर्मचारी कम्पनी को नही नगर निगम को जानती है और कम्पनी के भागने पर सारे कर्मचारियो के वेतन न मिलने पर जिम्मेदार कौन होगा?
नगर आयुक्त जबरन मनमानी इसलिये कर रहे है कि कम्पनी द्वारा नगर आयुक्त को सेवा दे चुके है और प्रत्येक महिने कमीशन साथ ही कूड़ा खरीद फरोक्त मे सरकारी पैसो का बन्टाधार करने की रणनीति बना लिया गया है जिसमे कई अधिकारी भी कमीशन की लालच मे शामिल है
धरने पर:- धीरज गुप्ता, हरीओम बील्मीकि, रमाकान्त मिश्रा, अजीत बाघमार, मुन्ना पहलवान, विनोद कुमार, कमरुद्दीन, चमन खन्ना, मुकेश बाल्मीकि, पिन्टू चौधरी, अशोक कुण्डे, अशोक सम्राट, घर्मेन्द्र बाल्मीकि, प्रदीप बाल्मीकि, जिप्पी, शिवमंगल, दीप बाल्मीकि आदि रहे|









