अमेठी में दलित किशोरी से दुष्कर्म:मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
अमेठी जिले में एक 15 वर्षीय दलित किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दलित किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह घटना फुरसतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मंगलवार सुबह किशोरी खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पास के गांव का रहने वाला शिवम यादव वहां पहुंचा और किशोरी को पास के ट्यूबवेल पर ले जाकर दुष्कर्म किया।जाते जाते आरोपी ने किशोरी को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद मां के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिवम यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया था और आरोपी को हिरासत में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar-पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









