दलित समाज को सिर्फ गुमराह कर रहे भाजपा नेता
पॉलिटिकल रिपोर्टर| रांची पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि जल, जंगल, जमीन, झारखंड और झारखंडवासियों के नाम पर सत्ता में आई सरकार अपने ही वादों से भटक गई है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में अनुसूचित जाति (एससी) समाज की स्थिति दयनीय बनी हुई है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बाउरी ने कहा कि राज्य के एक मंत्री ने स्वयं एससी समाज की स्थिति सुधारने को लेकर राज्य सरकार को लिखित आग्रह किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में लगभग 50 लाख एससी आबादी को उनके हक और अधिकार से वंचित रखा जा रहा है। प्रेस वार्ता में प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक एवं भाजपा एससी मोर्चा आईटी सेल प्रभारी गोविंदा वाल्मिकी भी उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा नेता अमर बाउरी दलित समाज को गुमराह कर रहे हैं। वे हताशा में अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। राज्य सरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नगर निकाय चुनावों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी तरह से वैज्ञानिक आंकड़ों और कानूनी मापदंडों के आधार पर तय की गई है।
इसमें किसी भी वर्ग के साथ अन्याय का सवाल ही पैदा नहीं होता। किशोर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार ओबीसी और दलितों को उनका वाजिब हक देने की दिशा में कदम बढ़ाती है, तो भाजपा के लोग अदालत के माध्यम से उसमें अड़ंगा डालते हैं। आज जब चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, तो भाजपा को अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती नजर आ रही है। झारखंड में गठबंधन सरकार जल्द ही सभी आयोगों का गठन पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अमर बाउरी को उन योजनाओं की सूची देखनी चाहिए जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विशेष रूप से वंचित वर्गों के लिए शुरू की हैं। रांची नगर निगम में एससी के लिए मात्र दो रिजर्व सीट नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों पर अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सरकार ने डोर टू डोर निरीक्षण किए बिना मतदाता सूची के आधार पर ओबीसी आरक्षण लागू कर दिया। उन्होंने नगर निकाय चुनाव में एससी का कोटा कम कर समाज के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। रांची नगर निगम का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां केवल दो वार्डों में ही एससी को आरक्षण मिला है।
सौजन्य : दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/jharkhand/ra पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









