HC ने राहुल का मामला लखनऊ ट्रांसफर किया
लखनऊ: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता विवाद से जुड़ा एक आपराधिक शिकायत मामला रायबरेली से लखनऊ ट्रांसफर कर दिया।
जस्टिस न्यूज
जस्टिस बीआर सिंह की बेंच ने कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर की याचिका पर यह आदेश दिया। शिशिर ने रायबरेली की स्पेशल MP/MLA कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ BNS, ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, फॉरेनर्स एक्ट और पासपोर्ट एक्ट के तहत कई आरोप लगाते हुए एक आपराधिक शिकायत मामला दायर किया था।
HC में याचिका दायर करते हुए याचिकाकर्ता ने आग्रह किया कि जब वह रायबरेली जाते हैं, तो उन्हें जान से मारने की धमकी मिलती है और इसलिए उक्त शिकायत को रायबरेली से लखनऊ ट्रांसफर कर दिया जाए। याचिका में कहा गया था कि स्थानीय परिस्थितियों के कारण निष्पक्ष सुनवाई संभव नहीं है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए याचिकाकर्ता ने HC से हस्तक्षेप की मांग की थी।
याचिका सुनने के बाद बेंच ने आदेश दिया कि उक्त मामला लखनऊ ट्रांसफर किया जाए।









