देहरादून में 6 मा ह की गर्भवती दलित महिला से रेप, पंचायत में पति को थमाए 1 लाख रुपए
देहरादून के चकराता मेंसनसनीखेज मामला आया है। यहां एक दबंग ने गांव की दलित गर्भवती महिला सेरेप किया। इसके बाद पंचायत में पति को 1 लाख देकर मामला रफा-दफा करनेका दबाव बनाया।
देहरादून के चकराता के एक राजस्व ग्राम में सनसनीखेज मामला सामनेआया है। गांव के एक रसूखदार शख्स ने छह माह की गर्भवती दलित महिला से रेप किया। आरोप हैकि इसके बाद उसके पति को एक लाख रुपये देकर पंचायत के माध्यम से मामला रफा-दफा करनेके लिए दबाव बनाया गया पीड़ित दंपति का आरोप हैकि इस संबंध मेंकिसी को बतानेपर उन्हेंजान सेमारनेकी धमकी दी गई। महिला के तहरीर पर राजस्व पुलिस नेमुकदमा दर्जकर लिया है।
मामला क्या है
चकराता राजस्व ग्राम की एक महिला ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह अपने पति के साथ किराए का कमरा लेकर विकासनगर मेंरहती है। बूढ़ी दीवाली को वह परिवार के साथ अपनेगांव गई थी। महिला नेबताया कि 28 नवंबर को वह दोपकर करीब 12 बजेकपड़े धोनेके लिए घर के पास ही पनियार मेंगई हुई थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक मुकेश पीछे सेआया और छेड़खानी करने लगा। चिल्लाने पर उसनेउसका मुंह बंद कर दिया।
इसके बाद आरोपी नेपास मेंही शौचालय में लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया कि जब उसने यह बात अपनी पति को बताई। इसके बाद उन्होंनेगांव के स्याणा से कानूनी कार्रवाई के लिए मदद मांगी।
सौजन्य : लाइव हिंदुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.livehindustan.com/uttarakhand/dehraपर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









