दलित महिला से जबरन करवाई सफाई:सदर बाजार में दबंगो ने रोका रास्ता, जातिसूचक गालियां दीं; एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश में एक दलित पशुपालक महिला के साथ छुआछूत का मामला सामने आया है। किशनी मोहल्ला सदर बाजार में कुछ रसूखदार लोगों ने एक दलित महिला से जबरन झाड़ू लगवाया।
पीड़िता उमा देवी कठेरिया ने शनिवार को एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को वह अपनी भैंस और बकरियां चराने ले जा रही थीं। माइनर पुलिया के खंडजे से गुजरते समय कुछ रसूखदारों ने उन्हें रोक लिया।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात।
आरोपियों ने उमा देवी को रास्ते से गुजरने से मना किया। विरोध करने पर उन्हें जातिसूचक गालियां दी गईं। एक आरोपी ने मारपीट की धमकी भी दी। डर के मारे उमा देवी ने खंडजे पर पड़ा गोबर साफ किया और झाड़ू लगाई।
आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। एसडीएम ने मामले की जांच के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशित https://www.bhaskar.com/local/uttar-prad किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|









